Breaking
4 Mar 2026, Wed
 उत्तर प्रदेश में मौसम की आंख मिचौली जारी है. कभी आसमान में बादल नजर आ रहें है, तो कभी सूर्य की किरणें चिलचिलाती गर्मी का अहसास करा रही है. इन सब के बीच दुर्गा पूजा (Durga Puja) के महाउत्सव की शुरुआत के साथ ही भारतीय मौसम विभाग ने नई भविष्यवाणी की है. आइये जानते है यूपी के अलग-अलग शहरों में 29 सितंबर (सोमवार) को मौसम कैसा रहने वाला है.
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 7 दिनों तक यूपी में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के वापसी की स्तिथि अनुकूल नहीं दिख रही है. ऐसे में सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ ही नजर आएगा. 29 सितंबर को वाराणसी, चंदौली, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर, भदोही, मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, गाजीपुर, अयोध्या, बस्ती, बलिया, देवरिया, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बांदा, लखीमपुर खीरी, चित्रकूट, झांसी, महोबा, कानपुर, हमीरपुर, ललितपुर, एटा, इटावा, मैनपुरी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ सहित अन्य कई जिलों में धूप खिली रहेगी. इस दौरान उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहेंगे.
लखनऊ में कितना रहेगा पारा?
राजधानी लखनऊ में सोमवार को मौसम साफ होगा. इस दौरान सुबह से ही धूप खिली रहेगी. दिन चढ़ने के साथ धूप और चटक होगा और फिर लोग इससे बेहाल और परेशान दिखेंगे. अनुमान है आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. लखनऊ के आसपास सीतापुर, अमेठी, रायबरेली, उन्नाव, बाराबंकी में भी तापमान इसी के आस पास रहने की उम्मीद है.
नोएडा में ऐसा रहेगा मौसम
नोएडा में सोमवार (29 सितंबर) को मौसम खुला रहेगा. यहां सुबह से ही धूप की तीखी किरणें उमस भरी गर्मी का अहसास कराएगी. आज नोएडा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं गाजियाबाद, मेरठ, मुज्जफरनगर, संभल, सहारनपुर में भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है. बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 5 दिनों तक यूपी के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा जाएगा. अधिकतम और न्यूनतम दोनो ही तापमान हर जिले में इसी में करीब नजर आएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *