Breaking
4 Mar 2026, Wed

मुंबई में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले 7 शूटर गिरफ्तार!

फिल्म प्रोड्यूसर रोहित शेट् ी के घर फायरिंग केस में यूपी के सात आरोपी पकड़े गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के लिंक गैंगस्टर लॉरेंस से जुड़े हैं। रंगदारी के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। हरियाणा एसटीएफ और मुंबई पुलिस ने साथ मिलकर ये ऑपरेशन किया है। आरोपियों में पांच आगरा और नोएडा और इटावा के एक-एक निवासी है। आरोपी लॉरेंस गैंग के कहने पर फिल्मी हस्तियों को डराने के लिए उनके घरों पर फायरिंग करते थे, ताकि रंगदारी वसूली जा सके।

बॉक्सर के संपर्क में था मुख्य शूटर
एसटीएफ के अनुसार, दीपक मुख्य शूटर था, जो विदेश में बैठे हरि बॉक्सर और आरजू के संपर्क में था। उसी ने रोहित शेट्टी के घर पर गोली चलाई थी। वहीं, उसके साथी सन्नी और सोनू ने घर के बाहर रेकी की थी। आरोपी रितिक ने दीपक और उसके साथियों को छिपने में मदद की। लॉरेंस गैंग के ये मेंबर हरियाणा के झज्जर, आगरा और नोएडा में छिपे हैं। इसके बाद एसटीएफ और मुंबई पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। 15 फरवरी को झज्जर के मछरौली से मेन शूटर दीपक सहित सनी, सोनू और रितिक को अरेस्ट किया गया। इसके अलावा आगरा और साहिबाबाद गाजियाबाद से विष्णु कुशवाहा, जतिन भारद्वाज और विशाल को भी अरेस्ट किया गया।

एक फरवरी को हुई थी फायरिंग
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कर दहशत फैलाने की साजिश थी। इस वारदात के पीछे शुभम लोनकर गिरोह का हाथ है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग की फैन फॉलोइंग देखकर इनमें अपराध की दुनिया में अपना नाम कमाने की इच्छा जगी। घटना से पहले मुंबई जाकर कई बार रेकी की गई। 1 फरवरी की रात सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल से फायरिंग की गई। फरारी के दौरान सोशल मीडिया और टीवी चैनल से पुलिस की गतिविधियों की जानकारी लेकर ठिकाने बदलते रहे। जतिन और विशाल फरारी के दौरान ठिकाने और संसाधन उपलब्ध करा रहे थे।

मास्टरमाइंड ने करवाई हथियारों की सप्लाई
इससे पहले इस मामले में मुंबई पुलिस ने 5 फरवरी को आरोपी आसाराम फसाले को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच के मुताबिक, आसाराम फसाले पिछले चार वर्षों से गैरेज मैकेनिक के तौर पर काम कर रहा था और लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ था। वह गैंग के मास्टरमाइंड शुभम लोनकर के निर्देश पर हथियारों की सप्लाई करता था। अब तक रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में करीब 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

पांच राउंड फायरिंग से टूटे शीशे
31 जनवरी देर रात रोहित शेट्टी की बिल्डिंग पर पांच राउंड फायरिंग की गई थी। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रात करीब 12.45 बजे फायरिंग की। उन्होंने बताया था कि कम से कम पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली इमारत में बने जिम के शीशे से टकराई। लॉरेंस गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। यह स्क्रीनशॉट शुभम लोनकर आरजू नाम के अकाउंट की फेसबुक पोस्ट का है।

अगली बार छाती पर गोली लगेगी
इस पोस्ट में लिखा गया था, सभी भाइयों को आज जो ये मुंबई में शेट्टी टावर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर, हरमन संधू हम लेते हैं। हमने इसको बहुत बार मैसेज लगाया कि हमारे काम में दखल ना दे, लेकिन इसको समझ में नहीं आया। इसको ये छोटा सा ट्रेलर दिया है। अगर इसने आगे फिर हमारी बात नहीं समझी और हमारी बात नहीं मानी, तो अब घर के बाहर नहीं, अंदर इसके बेडरूम में गोली चलेगी, इसकी छाती पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *