Breaking
4 Mar 2026, Wed

लखनऊ :(LNV इंडिया) : लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) जोन-7 के सरफराज गंज इलाके में बिल्डर सरफराज गंज के प्रोजेक्ट पर विवादास्पद फैसला लिया गया है। प्रोजेक्ट की शुरुआत से ही मानचित्र के विपरीत निर्माण कार्य चल रहा है, फिर भी एलडीए ने इसे जारी रखने की अनुमति दे दी।

कुछ दिन पहले ही जोन-7 के अवर अभियंता ने सरफराज गंज बिल्डर पर सख्ती दिखाते हुए निर्माण पर अंकुश लगाने की कोशिश की थी। लेकिन बिल्डर ने जोनल अधिकारी माधवेश कुमार से ‘माल-मनौव्वल’ कर ली, और अब अवैध निर्माण को हरी झंडी मिल गई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जोन-7 में यह रेट कार्ड खुला है – प्रति स्लैब 2 से 3 लाख रुपये और प्रति माह 1 लाख रुपये तक की ‘सेटिंग’ चल रही है।

एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की घोषणा की थी, लेकिन जोन-7 का यह मामला उस अभियान की सच्चाई पर सवाल उठा रहा है। जोन 7 के अनुभवी अभियंता जो ख़ुद को ‘बड़ा डॉक्टर’ भी बताते हैं, वो लगातार वीसी के आदेशों का ‘पोस्टमार्टम’ कर रहे हैं, अब देखना होगा कि आईएएस अधिकारी प्रथमेश कुमार अवैध निर्माणों पर लगाम लगा पाएंगे या ‘बड़े डॉक्टर’ ऐसे ही इलाज करते रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *