Breaking
4 Mar 2026, Wed

लखनऊ, 10 अक्टूबर 2025 (LNV न्यूज़ डेस्क)सोशल मीडिया की दुनिया में भूचाल गया है! मेटा की कंपनी फेसबुकने आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेजअचानक सस्पेंड कर दिया। चार घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन तो कोई स्पष्ट कारण बताया गया है और हीपेज बहाल करने का कोई संकेत। यह घटना लोकतंत्र पर सीधी चोट के रूप में देखी जा रही है, जहां विपक्ष की आवाज़ कोकुचलने की साजिश साफ नजर रही है।

अखिलेश यादव का फेसबुक पेज, जो 81 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाला है, लाखों युवाओं, किसानों और वंचित वर्गों कीआवाज़ बन चुका था। यहां से PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की विचारधारा को मजबूती मिलती थी। आज सुबह पेजपर मुलायम सिंह यादव को याद करने वाली पोस्ट भी गायब हो गई। सपा समर्थकों में आक्रोश की लहर दौड़ गई है।

 

Mohammad rehan naim ex MLA

पार्टी के पूर्व विधायक मोहम्मद रेहान नईम ने कहा “शर्मसार हो जाओ, फेसबुक! आज तुमने लोकतंत्र की आवाज़ को चुप कराने कीकोशिश की है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और करोड़ों जनता के सच्चे हितैषी अखिलेश यादवजी का फेसबुक पेज बिना किसी कारण या नोटिस के सस्पेंड कर दिया गया। यह कोई साधारण घटना नहीं, बल्कि सत्ता केदबाव में प्रेस फ्रीडम और विपक्ष की आवाज़ को दबाने की साजिश है!

अखिलेश भैया की आवाज़ सिर्फ़ एक पेज पर सीमित नहींयह लाखों किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचितों के दिलों मेंगूंजती है। PDA की विचारधारा को कुचलने की यह नाकाम कोशिश सिर्फ़ हमें और मजबूत बनाएगी। हम चुप नहीं बैठेंगे!

फेसबुक, मार्क जुकरबर्गअपनी सीमाओं को याद करो! यह भारत है, जहां लोकतंत्र की जड़ें इतनी गहरी हैं कि तुम्हारीकॉर्पोरेट साजिशें कभी सफल नहीं होंगी। तुरंत पेज बहाल करो, वरना करोड़ों समाजवादी कार्यकर्ता दुनिया भर में #RestoreAkhileshYadavPage #BoycottFacebook अभियान चलाएंगे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *