Breaking
4 Mar 2026, Wed

नाबालिग से रेप दोषी Asaram Bapu को मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी 6 महीने की अंतरिम जमानत

Asaram Bapu Bail: जोधपुर सेंट्रल जेल में रेप के एक मामले में उम्रकैद की जेल काट रहे कथावाचक आसाराम बापू को आखिरकार राजस्थान हाईकोर्ट से नियमित जमानत मिल गई है। राजस्थान हाई कोर्ट ने बुधवार (29 अक्टूबर) को स्वयंभू संत आसाराम बापू को मेडिकल आधार पर छह महीने की अंतरिम जेमानत दे दी। जोधपुर केंद्रीय जेल में बलात्कार के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम ने अपनी बिगड़ती सेहत और इलाज की जरूरत का हवाला देते हुए नियमित जमानत याचिका दायर की थी।

राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस संगीता शर्मा की बेंच ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद यह फैसला सुनाया। नाबालिग से रेप के दोषी आसाराम को की याचिका पर कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस संगीता शर्मा की डिवीजन बेंच ने मंगलवार को जमानत याचिका पर सुनवाई की।

मेडिकल आधार पर मार्च के अंत तक अंतरिम जमानत दी थी।

सुनवाई के बाद पीठ ने आसाराम के हेल्थ की गंभीरता और उम्र को देखते हुए अंतरिम जमानत दे दी। इस फैसले के बाद अब आसाराम को इलाज के लिए जेल से बाहर आने का रास्ता मिल गया है। उसकी यह अंतरिम जमानत अगले छह महीने तक प्रभावी रहेगी।

जस्टिस एमएम सुंदरेश और राजेश बिंदल की पीठ ने निर्देश दिया था कि आसाराम सबूतों से छेड़छाड़ करने की कोशिश नहीं करेगा। साथ ही अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद वह अपने अनुयायियों से नहीं मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने तब कहा था कि आसाराम को उम्र से संबंधित कई स्वास्थ्य समस्याएं हैं। उन्हें दो बार दिल का दौरा पड़ चुका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *