आजमगढ के दामोदर कटरा- में दीपावली और धनतेरस के शुभ अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित ज्वैलर्स अशोक कुमार आशीष कुमार गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए शानदार छूट और ऑफर्स की सौगात दी है। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर आशीष कुमार ने बताया कि इस पर्व को और खास बनाने के लिए सोने-चांदी के आभूषणों एवं सिक्कों की खरीदारी पर विशेष छूट दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि उनके प्रतिष्ठान की वर्षों से गुणवत्ता और विश्वसनीयता ही पहचान रही है। यही कारण है कि दीपावली और धनतेरस पर ग्राहक न केवल नए आभूषणों की खरीद करते हैं बल्कि शुद्धता की गारंटी के साथ बेहतरीन डिजाइनों का अनुभव भी प्राप्त करते हैं।
खास ऑफर्स की झलक
सोने के आभूषणों पर 20% तक मेकिंग चार्ज में छूट।
सोने और चांदी के सिक्कों पर बहुत ही कम मेकिंग चार्ज, जो बाजार दर से काफी सस्ते में उपलब्ध हैं।
डायमंड ज्वैलरी पर बिल्कुल नो मेकिंग चार्ज – यानी 100% छूट।
100% शुद्ध चांदी से बने बर्तन, जिनकी सफेदी दूध जैसी है और गुणवत्ता देखते ही ग्राहक मंत्रमुग्ध हो जाएं।
भगवान श्रीगणेश, लक्ष्मी, सरस्वती और हनुमान जी की कलात्मक मूर्तियाँ, जिनमें उत्कृष्ट शिल्पकला की छाप है।
आशीष कुमार ने बताया कि यह सभी ऑफर सिर्फ धनतेरस तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि छठ पूजा तक ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने सभी ग्राहकों से अपील की कि वे एक बार उनके प्रतिष्ठान पर अवश्य पधारें और किफायती दरों पर शुद्धता व गुणवत्ता से भरपूर आभूषणों की खरीदारी कर इस दीपावली को यादगार बनाएं।
उन्होंने यह भी कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ आभूषण बेचना नहीं, बल्कि ग्राहकों को संतुष्टि और विश्वास के साथ सेवाएं प्रदान करना है। हम आश्वस्त करते हैं कि हमारे प्रतिष्ठान पर आने वाला हर ग्राहक न सिर्फ अपनी उम्मीदों को पूरा होते देखेगा, बल्कि उसे शुद्धता की गारंटी भी प्राप्त होगी।

