Breaking
4 Mar 2026, Wed

बलिया में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिग्भर्मित करार देते हुए आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव मुस्लिम तुष्टिकरण और वोट की वजह से तरह – तरह की अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। अखिलेश यादव और कांग्रेस एक बार अपने गिरेबान में झांक कर देख ले । पाठक ने दावा किया है कि 2026 में पश्चिम बंगाल में जब आम विधानसभा का चुनाव होगा तो बाबरी मस्जिद को जिस तरह से नेस्तनाबूद होता है, जड़ से मिट जाएगी।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने वीर लोरिक स्टेडियम में 69 वी राष्ट्रीय विद्यालई कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिग्भर्मित करार देते हुए आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव मुस्लिम तुष्टिकरण और वोट की वजह से तरह – तरह की अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।


उप मुख्यमंत्री पाठक ने कहा ‘ अखिलेश यादव पूरी तरह से दिग्भर्मित हैं। वन्देमातरम की गम्भीरता को और सम्मान को देश का हर वासी अपने मन की गहराइयों से स्वीकार करता है। अखिलेश यादव मुस्लिम तुष्टिकरण और वोट की वजह से तरह – तरह की अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
अखिलेश यादव और कांग्रेस एक बार अपने गिरेबान में झांक कर देख ले । ये वह लोग हैं देश पर इमर्जेंसी थोपने वाले लोगों के साथ गलबहियां डालकर अखिलेश यादव चल रहे हैं। समय आने पर प्रदेश की जनता जरूर इसका इनको जवाब देगी । जब – जब सपा सूबे में सत्ता में रही है, गुंडे , बदमाश , माफिया , लुच्चे – लफंगे पनपे हैं। जिस तरह से आर जे डी के जंगलराज को बिहार की जनता ने पूरी तरह से समेट दिया है। समाप्त कर दिया है। एन डी ए की प्रचंड बहुमत से सरकार बनी है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा की दाल नहीं गलेगी । प्रचंड बहुमत के साथ 2027 में 2017 वाला रिजल्ट भाजपा दोहराएगी । 325 से अधिक सीट लेकर सरकार बनेगी । ‘ उन्होंने उत्तर प्रदेश में रोहिंग्या और बंग्लादेशी के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर जानकारी दी कि एक भी रोहिंग्या होंगे तो उन्हें जेल भेजकर डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा और कानूनी कार्रवाई होगी ।
उप मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि 2026 में पश्चिम बंगाल में जब आम विधानसभा का चुनाव होगा तो बाबरी मस्जिद को जिस तरह से नेस्तनाबूद होता है, जड़ से मिट जाएगी।
पाठक ने कहा ‘ 2026 में पश्चिम बंगाल में जब आम विधानसभा का चुनाव होगा तो बाबरी मस्जिद को जिस तरह से नेस्तनाबूद होता है, जड़ से मिट जाएगी । भाजपा की सरकार बनेगी । ‘ उन्होंने इंडिगो विवाद पर कहा कि सरकार निगरानी रख रही है और यात्रियों के हित में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *