Breaking
4 Mar 2026, Wed

खबर गोण्डा से है जहाँ आज जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति गोण्डा एवं वन प्रभाग के तत्वावधान में सरयू घाट, करनैलगंज पर महा आरती का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे सरयू मइया की जय के जयघोष के साथ जनसैलाब उमड़ पड़ा ।विभिन्न मीडिया संस्थानो के लोग भी पहुँचे ।
यह कार्यक्रम पतित पावनी माँ गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया ।मंत्रोच्चार के साथ पूजन, दीपदान एवं माँ सरयू जी की महा आरती संपन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि माँ गंगा और माँ सरयू भारतीय संस्कृति, आस्था एवं जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि नदियों की स्वच्छता और संरक्षण केवल सरकार की नहीं बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने वहाँ उपस्थित सभी लोगों से घाटों को स्वच्छ रखने, गंदगी न फैलाने तथा प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सरयू तट पर दीपदान से पूरा घाट दिव्यमय हो उठा और वातावरण सरयू मइया गंगा माँ की जय के जयघोषों से गूंज उठा।
उन्होंने सभी से संकल्प दिलाया कि हम अपने आसपास की नदियों, तालाबों और जल स्रोतों को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।
कार्यक्रम का समापन माँ सरयू जी की महा आरती और सामूहिक दीपदान के साथ हुआ, जिसमें सहभागी जनों ने अपनी आस्था और श्रद्धा के साथ नदी संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी श्री अनुराग प्रियदर्शी, उपजिलाधिकारी करनैलगंज सुश्री नेहा मिश्रा, तथा एसडीओ वन विभाग श्री सुदर्शन सहित अनेक विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *