Breaking
4 Mar 2026, Wed

भारत के लौह पुरुष एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पटेल जी के योगदान को स्मरण करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ ली।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल जी ने जिस दृढ़ संकल्प और राष्ट्रनिष्ठा के साथ देश को एक सूत्र में पिरोया, वह सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि आज के युग में राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द की भावना को मजबूत रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।

श्री रविन्द्र कुमार ने कहा, “हम सबको सरदार पटेल जी के आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र की अखण्डता एवं सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। देश की प्रगति तभी संभव है जब हम सब मिलकर एकजुट रहेंगे।”

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक स्वर में शपथ ली कि वे देश की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में सरदार वल्लभभाई पटेल जी के योगदान को नमन करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *