Breaking
5 Mar 2026, Thu

Jhansi में चाकूबाजी का शिकार साहू समाज के पदाधिकारी की इलाज के दौरान मौत

झांसी। शहर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में लगभग एक माह पूर्व पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में साहू समाज के जिला महामंत्री राहुल साहू पर चाकू से हमला किया गया था। इस हमले में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका इलाज मध्यप्रदेश के ग्वालियर में चल रहा था। आज सुबह नवोदय हॉस्पिटल में उपचार के दौरान राहुल साहू ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, राहुल साहू कसाई बाबा मोहल्ले में रहते थे और नगरा हाट के मैदान में उनका खाने का ढाबा था। घटना के दिन उनके ही मोहल्ले के एक व्यक्ति ने पैसे के लेन-देन को लेकर उनसे विवाद किया और चाकू से हमला कर दिया। हमले में राहुल के पेट में गंभीर चोट आई थी। उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक होने के कारण ग्वालियर के नवोदय हॉस्पिटल रेफर किया गया था।
हैरानी की बात यह है कि इस घटना की जानकारी राहुल के परिजनों ने पुलिस को नहीं दी थी। बताया जा रहा है कि हमलावर और राहुल के बीच रुपये के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद था, जिसके चलते यह घटना हुई। पुलिस को अब इस मामले की जानकारी मिली है और जांच शुरू की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *