Breaking
6 Mar 2026, Fri

ब्रेकिंग न्यूज़: अवर अभियंता अंगद सिंह का एक और काला कारनामा उजागर!

ब्रेकिंग न्यूज़: अवर अभियंता अंगद सिंह का एक और काला कारनामा उजागर

लखनऊ, जोन छह: लाटूश रोड पर विद्यान्त कॉलेज के पास अवैध रूप से बन रहे कॉम्प्लेक्स ने एक बार फिर अवर अभियंता अंगद सिंह को कटघरे में ला खड़ा किया है। सीलिंग के स्पष्ट आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए अंगद सिंह के संरक्षण में बिल्डर अमित खुलेआम निर्माण कार्य चला रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, अंगद सिंह और बिल्डर अमित के बीच गहरी सांठगांठ का खेल चल रहा है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार के सख्त आदेशों को नजरअंदाज कर अंगद सिंह ने सीलिंग के आदेश को दबाए रखा। इतना ही नहीं, जोनल अधिकारी वंदना पांडेय को भी गुमराह करने में अंगद सिंह कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

क्या है अंगद सिंह का खेल?

• अवैध निर्माण को खुला संरक्षण।

• बिल्डर अमित के साथ मिलीभगत।

• उच्च अधिकारियों के आदेशों की खुलेआम अवहेलना।

लखनऊ विकास प्राधिकरण में भ्रष्टाचार की यह काली स्याही अब जनता के सामने है। सवाल यह है—क्या अंगद सिंह पर कार्रवाई होगी, या फिर यह खेल यूं ही चलता रहेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *