लखनऊ, 17 अक्टूबर 2025 (एलएनवी इंडिया स्पेशल सीरीज): लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के जोन-4 में भ्रष्टाचार का काला जाल अब और गहरा हो गया है। हमारी विशेष सीरीज ‘जोन-4 का काला कारोबार’ की पिछली चार कड़ियों में हमने निराला नगर (ए-19), अलीगंज (सेक्टर–के, एक्सिस बैंक पास), प्रियदर्शनी कॉलोनी (सीतापुर रोड) और कपूरथला रोड (सेक्टर–बी, B1-56) के अवैध निर्माणों की पोल खोली थी। हर बार जूनियर इंजीनियर हेमंत कुमार, सहायक इंजीनियर संजय वशिष्ठ और जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह की तिकड़ी ने नियमों को ताक पर रखा, लेकिन LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार की ‘नर्मी’ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। उच्च न्यायालय, मुख्यमंत्री और LDA वीसी के आदेश भी बेअसर साबित हुए।आज इस सीरीज की पांचवीं कड़ी में हम अलीगंज के L1/48, सेक्टर–बी में हेमंत का एक और सनसनीखेज ‘कारनामा’ उजागरकर रहे हैं, जहां एक्स्ट्रा लैंड पर अवैध निर्माण से करोड़ों का राजस्व नुकसान हो रहा है।
अलीगंज में हेमंत का ‘कारनामा’: बिना मानचित्र के एक्स्ट्रा लैंड पर निर्माण
जोन-4 के अंतर्गत अलीगंज के सेक्टर–बी में L1/48 प्लॉट पर एक निर्माणाधीन भवन में नियमों का खुला उल्लंघन हो रहा है।भवन स्वामी ने बिना LDA से मानचित्र स्वीकृति लिए ही निर्माण शुरू कर दिया, और आश्चर्यजनक रूप से स्वीकृत भूमि से बाहर एक्स्ट्रा लैंड पर भी अवैध निर्माण कर लिया। सेटबैक नियमों की धज्जियां उड़ीं—सब कुछ हो रहा है। और इसकी पूरी जानकारी होने के बावजूद जोन-4 के जूनियर इंजीनियर हेमंत कुमार ने कोई कार्रवाई नहीं की। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह निर्माण पिछले कई महीनों से जोर–शोर से चल रहा है, लेकिन LDA की टीम ने अब तक एक कदम भी नहीं उठाया।
हेमंत का ‘कारनामाओं’ का सिलसिला: पिछली कड़ियों से कनेक्शन
यह हेमंत का पहला ‘कारनामा’ नहीं :
- पहली कड़ी (निराला नगर): संगीता राघव के ट्रांसफर के बाद सील खुलवाया।
- दूसरी कड़ी (अलीगंज): एक्सिस बैंक पास बेसमेंट–सेटबैक उल्लंघन।
- तीसरी कड़ी (प्रियदर्शनी कॉलोनी): बेसमेंट से स्लैब तक तेजी।
- चौथी कड़ी (कपूरथला): संजय वशिष्ठ के साथ चार मंजिला कॉम्प्लेक्स।
अब पांचवीं कड़ी (अलीगंज L1/48): एक्स्ट्रा लैंड पर निर्माण। LNV की चारों खबरों के बावजूद हेमंत–संजय–प्रभाकर की तिकड़ी बेखौफ है। सूत्रों के मुताबिक, पिछले महीनों में जोन-4 में हेमंत ने करोड़ों का वारा-न्यारा किया है। दीवाली से पहले ‘अवैध कमाई का त्योहार’ चरम पर है!
LDA की कार्यप्रणाली पर सवाल: कार्रवाई कब?
यह मामला LDA की पूरी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार का ‘नर्म व्यवहार’ और LDA वीसी की चुप्पी भ्रष्टाचार को हवा दे रही है।
सच्चाई की जंग जारी: छठी कड़ी का वादा
पाठकों से अपील: अपने क्षेत्र में अवैध निर्माण देखें तो तुरंत शिकायत दर्ज करें और हमें बताएं। LNV की यह सीरीज जोन-4 के हर काले कोने को उजागर करेगी। अगली कड़ी में एक और धमाकेदार खुलासा होगा । एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार से जनता पूछ रही है क्या कार्रवाई होगी? या लूट जारी रहेगी ?
बने रहें एलएनवी इंडिया के साथ

