Breaking
4 Mar 2026, Wed
उत्तर प्रदेश में मौसम का रूख अब बदल चुका है. आसमान में काले बादल छाया हुआ है और कई जिलों में आज गरज चमक के साथ बारिश की भी संभावना है. बीते दो दिनों से यूपी के अलग अलग जिलों में बारिश और बिजली गिरने का सिलसिला जारी है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 2 अक्टूबर दशहरा पर लखनऊ से वाराणसी तक मॉनसूनी बादलों की परेड जारी रहेगी. लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी में अगले 3 दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा. अगले 24 घंटे बाद कई जिलों में भारी बारिश की भी चेतवानी जारी की है. इस दौरान तापमान में भी कमी आएगी.
इन जिलों में बरसेंगे बादल, गरजेगी बिजली
पूर्वानुमान है कि गुरुवार ( 2अक्टूबर) को सोनभद्र,मिर्जापुर, जौनपुर,  भदोही, गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, संतकबीरनगर, बस्ती,गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, बहराइच, और लखीमपुर खीरी में गरज चमक के साथ बारिश की सभावना है.ऐसे में इस बार दशहरा पर रावण जलने के बजाय कई जिलों पर भीगने से भी खत्म हो सकता है.
लखनऊ में तीन दिन बारिश के आसार वहीं बात राजधानी लखनऊ की करें तो गुरुवार को वहां भी बादल छाएं रहेंगे.इस दौरान एक से दो बार वहां बारिश के छींटे पड़ सकतें है.बारिश के दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है.आज  में लखनऊ अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा.हालांकि अगले तीन दिनों तक लखनऊ में बारिश का ये दौर रूक-रूक कर जारी रहेगा.
नोएडा में जारी रहेगा धूप छांव का दौर
इसके अलावा नोएडा में आज धूप छांव का दौर जारी रहेगा.गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है. गाजियाबाद में भी आज धूप खिले रहने की संभावना है.वहीं मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, आगरा,मेरठ,अलीगढ़,एटा,इटावा सहित अन्य जिलों में भी धूप खिली रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *