सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जन चौपाल मे एकत्रित हुए सभी वर्गो के लोग
जनपद हरदोई के ब्लॉक पिहानी ग्राम कि छातैया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की एक जन चौपाल का का आयोजन ग्रामसभा के निवासी कुलदीप अभिषेक अर्कवंशी के निवास स्थान पर किया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और उपस्थित जन समूह को संबोधित किया।
– सामाजिक न्याय और समानता: सुनील अर्कवंशी ने अपने संबोधन में सामाजिक न्याय और समानता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
– सरकारी नीतियों की प्रसंसा की: सुनील अर्कवंशी ने वर्तमान सरकार की नीतियों की प्रसंसा करते हुए कहा कि सरकार हर समाज के गरीब और पिछड़े वर्गों के हितों के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी इन नीतियों के लिए सरकार का आभार प्रकट करता हु !
– पार्टी की योजनाएं: सुनील अर्कवंशी ने पार्टी की योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में बोलते हुए कहा कि हमारी पार्टी का उद्देश्य प्रदेश में शिक्षा एक समान होनी चाहिए, उत्तर प्रदेश में शराबबंदी होनी चाहिए, यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्गों के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
चौपाल का प्रभाव:
जन चौपाल में उपस्थित जनसमूह ने सुनील अर्कवंशी के संबोधन को बहुत उत्साह और समर्थन के साथ सुना। सभा में उपस्थित लोगों ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रति अपनी एकजुटता और समर्थन व्यक्त करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर जी के विचारों से प्रभावित होकर पार्टी में अधिक से अधिक लोगों ने जुड़ने की बात कही। गांव गांव सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने की बात कही.
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सभा ने एक बार फिर से पार्टी की मजबूती और जनसमर्थन को प्रदर्शित किया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी के संबोधन ने उपस्थित जनसमूह को प्रेरित और उत्साहित किया। पार्टी आने वाले समय में भी समाज के हितों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए काम करती रहेगी इस मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव यादव,मंडल उपाध्यक्ष राम सुचित्र अर्कवंशी, कोटेदार विमलेश गौतम, डॉ विनेश वर्मा, रामू यादव, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे!

