Breaking
4 Mar 2026, Wed

Lucknow में Sahara के कर्मचारियों का दूसरे दिन प्रदर्शन: लगातार दूसरे दिन बिजली पानी बंद

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के सहारा शहर (Sahara City) में दूसरे दिन भी तनाव है। जहां सैंकड़ों कर्मचारी अपनी बकाया सैलरी, पीएफ और भविष्य की अनिश्चितता को लेकर लगातार दूसरे दिन भी धरने पर बैठ हैं। कर्मचारियों के प्रदर्शन ने सहारा शहर को पूरी तरह से बंद कर दिया है, सभी गेट पर ताला जड़ दिया है। जिससे परिसर के अंदर और बाहर आवाजाही ठप है, उसके साथ ही पानी और बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई है। इस प्रदर्शन के शुरू होने के दौरान सुब्रत रॉय की पत्नी और रिश्तेदार अंदर मौजूद थे, उनके चकमा देकर बाहर निकल जाने का दावा किया जा रहा है।

वेतन और पीएफ को लेकर भयंकर रोष

वेतन और पीएफ को लेकर भयंकर रोष सहारा सिटी में धरने पर बैठे कर्मचारियों का गुस्सा प्रबंधन की कथित उपेक्षा को लेकर है। उनके अनुसार कि वे कई सालों से संस्थान के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पूरी सैलरी 2012 से नहीं मिली है। इतना ही नहीं कर्मचारियों का प्रोविडेंट फंड (PF) जमा नहीं कराया गया है। जिससे उनका भविष्य खतरे में पड़ गया है। ये सैंकड़ों कर्मचारी परिसर में इकट्ठा होकर, सहारा प्रबंधन के खिलाफ जम करके नारेबाजी कर रहे हैं। कर्मचारियों की एक सूत्रीय मांग है कि पहले उनकी बात सुनी जाए और समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई का डर

उन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है। वह परिसर में जाने की अनुमति नहीं देंगे। यह विरोध प्रदर्शन कर्मचारियों की निराशा और हताशा को दिखाता है, जिन्होंने लंबे समय तक उम्मीद में काम किया, लेकिन अब खुद को आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा पा रहे हैं। लखनऊ नगर निगम (LMC) की संभावित कार्रवाई ने घटनाक्रम को और भी गंभीर बना दिया है। नगर निगम ने 1 अक्टूबर को सहारा शहर को तीन दिन के भीतर सील करने की चेतावनी दी है। नगर निगम की कार्रवाई की खबर से कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई है।

भविष्य पूरी तरह से अंधकारमय

जिसके बाद कर्मचारी प्रदर्शन पर उतर आएं है। उनको डर है कि परिसर सील होने के बाद न केवल उनकी बची हुई सैलरी अटक जाएगी, बल्कि उनका रोजगार और भविष्य पूरी तरह से अंधकारमय हो जाएगा। कर्मचारियों का मानना है कि नगर निगम की कार्रवाई से पहले उन्हें न्याय मिलना चाहिए और उनके बकाया वेतन व पीएफ का भुगतान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। यह धरना सहारा समूह के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। नगर निगम की संभावित कार्रवाई के बीच कर्मचारियों के हितों की रक्षा हो पाएं। इस प्रदर्शन के पहले दिन प्रबंधन की तरह से कर्मचारियों से बात की गई।

शुक्रवार को 12 बजे दोबारा बुलाया

इन प्रदर्शनकारियों को बात के लिए बुलाया गया, लेकिन प्रबंधन को लोग मौजूद नहीं थे। उन्होंने शुक्रवार को 12 बजे दोबारा बुलाया है। उसमें देखना होगा कि सहारा सिटी प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन कर्मचारियों के प्रदर्शन और मांगों पर कदम उठाते हैं। सुब्रत रॉय की पत्नी स्वप्ना रॉय और अन्य रिश्तेदार घर के अंदर मौजूद थे। जो लोग प्रदर्शनकारियों चकमा देकर बाहर निकल गए है। उसके बाद सहारा सिटी के मुख्य गेट को छोड़कर सारे गेट पर ताला लगाकर वेल्डिंग कर दी गई है। जिससे कोई अंदर न आ पाएं न बाहर जा पाएं। सहारि सिटी में बिजली और पानी की सप्लाई बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *