Breaking
4 Mar 2026, Wed

बलिया में प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबकर थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल

बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र में लक्ष्मी पूजा के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ड्यूटी पर तैनात नगरा के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SO) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिससे बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी पूजा के अवसर पर नगरा थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी मुस्तैद थे। इसी दौरान बैक कर रहे DJ लदे ट्रैक्टर ने नगरा SO को जोरदार टक्कर मार दी SO को गंभीर चोटें आई हैं।

उन्हें तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया है।SO अजय त्रिपाठी को बलिया जिला अस्पताल से लखनऊ के लिए रेफर क्र दिया गया हैं लेकिन इस खबर के बाद से पुलिस महकमे और स्थानीय लोगों में काफी चिंता का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *