Breaking
5 Mar 2026, Thu
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है. अगले 3 दिनों में प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग के अलग-अलग जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. वहीं छठ के महापर्व के बाद कुछ जगहों पर फिर काले बदरा भी छाए रहने के आसार दिख रहे हैं. इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. हालांकि इसका असर सिर्फ पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में ही देखने को मिलेगा.

Lucknow के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक 24 अक्टूबर को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग के सभी 75 जिले ग्रीन जोन में हैं. इस दौरान कई जिलों में सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है. वाराणसी, लखनऊ, आगरा, कानपुर, नोएडा सहित आस पास के जिलों में यह देखने को मिलेगा. हालांकि दिन चढ़ने के साथ ज्यादातर जिलों में आसमान साफ होगा.  25, 26 और 27 अक्टूबर को भी मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है. बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 27 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा. उसके 48 घंटे बाद Varanasi  रीजन के कई जिलों में बादल भी नजर आएंगे. इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. 

लखनऊ से गाजियाबाद तक ऐसा रहेगा मौसम
आईएमडी से मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुबह के समय स्मॉग दिखाई देगा. हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होगा और धूप खिलेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जो गुरुवार की अपेक्षा 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहेगा. वहीं बात Ghaziabad की करें तो आज वहां भी हल्का धुंध दिखाई देगा. अनुमान है आज गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा. वहीं नोएडा में भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान जताया गया है.
अयोध्या से आगरा तक जानें मौसम का हर अपडेट
यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में आज मौसम में खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा.शुक्रवार को आगरा
 समेत सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, कानपुर, वाराणसी, मेरठ, झांसी, ललितपुर, आगरा, मथुरा, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गोरखपुर,अमेठी, रायबरेली, महोबा, हमीरपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, बाराबंकी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर, कौशाम्बी सहित अन्य जिलों में सुबह और शाम के वक्त मौसम सामान्य रहेगा.कुछ जगहों पर एयर क़्वालिटी इंडेक्स भी सामान्य से ज्यादा रहने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *