Breaking
4 Mar 2026, Wed

आजमगढ़ में शौकत अली पर केस: महाराजा सुहेलदेव टिप्पणी विवाद में नया मोड़, जानें पूरा मामला…

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली द्वारा जनपद बहराइच में विवादित टिप्पणी के बाद कानूनी शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं। जहां महाराजा सुहेलदेव पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में उनके ऊपर आजमगढ़ जिले के अहरौला थाने में भी मुकदमा दर्ज हुआ। शौकत अली जिले के माहुल नगर पंचायत अहरौला के निवासी हैं। उनके द्वारा टिप्पणी से राजनीतिक संगठनों में भारी नाराज़गी के चलते उनकी मुश्किलें बढ़ रही हैं।

आजमगढ़ जिले में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की विवादित टिप्पणी पर सियासत गर्म होती जा रही है। जहां जगह-जगह पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं जिले के भाजपा नेता प्रमोद राजभर निवासी निजामपुर के अहरौला थाने में तहरीर देकर शौकत अली के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। शिकायत पर अहरौला थाने की पुलिस ने बीएनएस की धारा 353(2) के तहत दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *