Breaking
4 Mar 2026, Wed

सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने कहा — “मुंबई बम ब्लास्ट से दाऊद इब्राहिम का कोई लेना-देना नहीं।” इस वायरल बयान के बाद ममता कुलकर्णी ने खुद सामने आकर सफाई दी है।

ममता कुलकर्णी ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “मैंने ऐसा कभी नहीं कहा कि दाऊद निर्दोष है। मैं दाऊद इब्राहिम से कभी नहीं मिली, न ही मेरा उससे कोई वास्ता है।”

अभिनेत्री ने यह भी स्वीकार किया कि उनका विक्की गोस्वामी से संबंध रहा है, लेकिन उन्होंने यह साफ किया कि विक्की गोस्वामी का नाम कभी भी किसी राष्ट्रविरोधी गतिविधि में नहीं आया। उन्होंने कहा, “मैं उसी की बात कर रही थी, लेकिन मेरे शब्दों को दूसरे संदर्भ में प्रस्तुत कर वायरल किया गया।”

दाऊद इब्राहिम को लेकर ममता कुलकर्णी ने सख्त शब्दों में कहा, “दाऊद देशद्रोही है, उसने मासूम लोगों की जान ली है, वह एक आतंकवादी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *