Breaking
6 Mar 2026, Fri

जितना ज्यादा पढ़ा-लिखा मुसलमान उतना बड़ा आतंकी, बोले योगी के मंत्री रघुराज सिंह

योगी सरकार में मंत्री रघुराज सिंह ने मुस्लिमों को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जितना अधिक पढ़ा मुसलमान है, वह उतना बड़ा आतंकवादी है। साथ ही उन्होंने मुस्लिम यूनिवर्सिटी को आतंकियों का अड्डा बताया।

मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेता और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने कहा आज तक जितने भी आतंकवादी पकड़े गए, वे मदरसों या मस्जिदों से हैं, इसलिए मदरसों और मस्जिदों को तुरंत बंद करा देना चाहिए, जिससे आतंकवाद के सांप के फन को कुचला जा सके।

उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट पर मौलवी और मुस्लिम धर्मगुरुओं को आड़े हाथों लिया। कहा कि दिल्ली ब्लास्ट पर मौलवी या धर्मगुरु ने विरोध नहीं किया। इससे ये साबित होता है कि वो भी इनके साथी हैं। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि जितना पढ़ा लिखा मुसलमान है, उतना पढ़ा लिखा आतंकवादी है।

उन्होंने पाकिस्तानी आतंकी ओसामा बिन लादेन का जिक्र किया। कहा कि ओसामा बीटेक-एमटेक था और उसने अमेरिका पर हमला किया था। ये दैत्यों के वंशज हैं। यही नहीं मंत्री रघुराज सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि इस संस्थान की जांच होनी चाहिए। यहां से भी बड़े-बड़े बुरहान वानी जैसे आतंकवादी निकले हैं। देश में कोई अल्पसंख्यक संस्थान नहीं होना चाहिए। मस्जिदों और मदरसों को बंद कर देना चाहिए। उन्होंने न्यूयार्क के नए मेयर जोहरान ममदानी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि न्यूयार्क में जो मेयर बना है, उसने धर्म परिवर्तन कराना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *