Breaking
20 Apr 2026, Mon

‘जितना बोलो उतना ही करो…’, गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने ली रवि किशन की चुटकी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित ‘स्वदेशी मेला’ में भाग लिया और लोगों से दीपावली पर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे उद्योगों और रोजगार के अवसरों का जिक्र किया और कहा कि राज्य सरकार ‘मेड इन यूपी’ को नई पहचान दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है.

CM YOGI ADITYANATH ने कहा, “गोरखपुर में उद्यम लग रहे हैं, व्यवसाय बढ़ रहा है, युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध हो रहा है. मैं आप सबसे अपील करूंगा कि दीपावली के अवसर पर जो भी खरीदें, स्वदेशी खरीदें और जो भी उपहार दें, स्वदेशी गिफ्ट दें.”

इसी दौरान मुख्यमंत्री ने मजाकिया अंदाज में बीजेपी सांसद Ravi Kishan की ओर इशारा करते हुए कहा, “ऐसा नहीं होना चाहिए कि रवि किशन स्वदेशी की बात करें और घड़ी विदेशी पहनें.” उन्होंने हंसते हुए कहा, “मैंने उनसे कहा है कि जितना बोलो, उतना ही करो और जो करो वही बोलो.”

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वदेशी उत्पादों के लिए 34 करोड़ रुपये तक की धनराशि उपलब्ध कराई गई है. उन्होंने लोगों से मेले में प्रदर्शित स्थानीय उत्पादों को देखने और अपनाने की अपील की.

सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर से लेकर ग्रेटर नोएडा तक ‘स्वदेशी’ को बढ़ावा देने के ऐसे आयोजन आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *