Breaking
31 Aug 2026, Mon

लखनऊ: नीट पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्‍ली और पुणे के बाद लखनऊ में प्रदर्शन किया है। पुलिस और प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद इको गार्डन में पहुंचे छात्र-छात्राएं शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। कॉकरोच पार्टी के संस्‍थापक अभिजीत दीपके भी इस दौरान मौजूद हैं। ईको गार्डन में सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित हो गए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शन स्थल पर पुलिस जवानों और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

इस बीच, इको गार्डन में साधू की वेशभूषा में एक शख्‍स पहुंच गया। उसने मीडिया वालों से कहा- ‘मैं बच्‍चों के न्‍याय के लिए लड़ूंगा। उनके अधिकारों की रक्षा करूंगा। मैं योगी जी नहीं हूं। योगी टू हूं। मैं बच्‍चों के अधिकार के लिए लड़ने आया हूं।’ हालांकि प्रदर्शनकारी छात्र उसे वहां से दूर रहने के लिए कह रहे थे। छात्र नहीं चाहते थे कि वह व्‍यक्ति उनके विरोध-प्रदर्शन में शामिल हो।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्‍तीफा

इस बीच,  कॉकरोच पार्टी के आह्वान पर इको गार्डन पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने एक बार फिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्‍तीफा मांगा। उन्‍होंने कहा कि नीट परीक्षा का पेपर लीक होके लिए धर्मेंद्र प्रधान सीधे जिम्‍मेदार हैं। इससे पहले पुणे और दिल्‍ली में छात्रों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया था।

20 जून को फिर से दिल्‍ली में प्रदर्शन की चेतावनी

अभिजीत दीपके ने चेतावनी दी है कि यदि धर्मेंद्र प्रधान ने इस्‍तीफा नहीं दिया तो प्रदर्शनकारी एक बार फिर दिल्‍ली जाएंगे ओर 20 जून को फिर से विरोध प्रदर्शन करेंगे। दीपके ने कहा कि नीट, सीबीएसई और सीयूईटी परीक्षा में शामिल हो रहे विद्याथियों को अन्‍याय का सामना करना पड़ा है और सरकार जवाबदेही तय करने में फेल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *