Breaking
5 Mar 2026, Thu

ताजमहल में लगी आग: चारों ओर फैला धुएं का गुबार, एलटी लाइन के ज्वाइंटर में हुआ शॉर्ट सर्किट

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल में अचानक आग लग गई। एलटी लाइन के ज्वाइंटर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से ताजमहल दक्षिणी गेट परिसर के पास आग लग गई। ताजमहल से धुएं का गुबार उड़ता देख लोगों में हड़कंप चला गया। एएसआई ने घटना की जानकारी तुरंत टोरेंट पावर को दी। टोरेंट पावर ने दो घंटे का शटडाउन लेकर मरम्मत की और आग को काबू किया।

दक्षिणी गेट सुरक्षा कारणों से पहले से है बंद

बताया जा रहा है कि ताजमहल दक्षिणी गेट परिसर की दायीं तरफ बनी कोठरियों के ऊपर से एलटी लाइन निकल रही है। एलटी लाइन केबिल के ज्वाइंटर से अचानक चिंगारी उठी और तेजी से धुआं फैल गया। देखते ही देखते प्लास्टिक के बने ज्वाइंटर में आग लगने से चारों तरफ धुएं का गुबार छा गया। काफी दूर से चिंगारी दिखाई दे रही थी।

ताजमहल की किसी व्यवस्था को नहीं हुआ नुकसान

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के कर्मचारियों ने बताया कि दक्षिणी गेट सुरक्षा कारणों से पहले से ही बंद है। टोरेंट पावर ने तुरंत शटडाउन किया और आग बुझने का इंतजार किया गया। दो घंटे में लाइन की मरम्मत के बाद सारी चीजें सही हो गई। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि स्मारक को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *