Breaking
6 Mar 2026, Fri

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने गोरखपुर दौरे के दौरान सुबह पूजा पाठ और गायों को गुड़ चना खिलाने के बाद गोरखनाथ मंदिर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भारी संख्या में लोग अपनी विभिन्न शिकायतें और मांगें लेकर पहुंचे। उपस्थित लोगों ने अपने मुद्दों को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और समाधान की उम्मीद जताई।

गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है, जहां अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोग अपनी बात सीधे रखते हैं। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। लोगों की ओर से परिवार, जमीन, रोजगार और स्थानीय स्तर की विभिन्न समस्याओं से जुड़े मुद्दे सामने आए।

शिकायतकर्ताओं की समस्याएं:
जनता दर्शन में आए कई लोगों ने व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर की समस्याओं को रखा। कुछ शिकायतें प्रशासनिक अधिकारियों से समुचित सहयोग न मिलने से संबंधित थीं, जबकि कुछ लोग अपने मामलों के शीघ्र समाधान की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना था कि उन्हें इस मंच पर अपनी बात सीधे रखने का अवसर मिलता है, जिससे उन्हें समाधान की आशा रहती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *