Breaking
6 Mar 2026, Fri
बहराइच: फिल्म सोले तो आपने देखी ही होगी, जिसमें सुपरस्टार धर्मेंद्र के टंकी पर चढ़कर जान देने की धमकी वाला सीन याद ही होगा. बहराइच में भी कुछ ऐसा ही मंजर देखने को मिला. दरअसल बहराइच में मंगलवार की सुबह शहर में स्थित घंटाघर चौक पर देखते ही देखते हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम और नगर पालिका की टीम दलबल के साथ पहुंच गई, जहां पर ना तो कोई अवैध अतिक्रमण का मामला था और ना ही कोई आग की घटना थी. मामला जान आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.
इस वजह से लगी हजारों लोगों की भीड़
दरअसल मंगलवार की सुबह बहराइच शहर के घंटाघर चौक पर ट्रैफिक को कंट्रोल करने वाले रोटरी क्लब की ओर से निर्माण गुंबद पर एक युवक चढ़ गया, जिसकी ऊंचाई की बात करें तो लगभग 15 से 20 फीट है, जिस पर चढ़ने के बाद युवक ने कई लगे हुए कैमरे और वाईफाई के तार तोड़े और फिर अपने शरीर में लगाकर उल्टी सीधी हरकतें करने लगा. इसके बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड और नगर पालिका को सूचना दी. युवक को सुरक्षित नीचे लाने का प्रयास किया गया, लेकिन युवक ऊपर कभी डांस करते तो कभी गाना गाता तो कभी उटपटांग हरकत करता.
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा गया. स्थानीय लोगों ने युवक को मंदबुद्धि बताया है. युवक ने पैंट पहन रखी थी और एक स्वेटर कमर में बांध रखा था और ऊपर के नग्न था. इस घटना को देखने के लिए मिनटों में इस चौराहे पर हजारों की संख्या में भीड़ जमा हो गई. यहां घंटों तक भीड़ लगी रही, जिसको हटाने में भी पुलिस को नाको चने चबाने पड़े.
युवक को लेकर स्थानीय लोगों ने बताई यह बातें
स्थानीय लोगों ने कहा कि मंगलवार को कई दिनों से यह युवक इसी बाजार में माथे पर टीका लगाकर घूम रहा है और उल्टी-सीधी हरकतें कर रहा है. कभी किसी का पैर छूता तो कभी किसी से नमस्कार करता तो कभी डांस करने लगता. हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह युवक कहां का है और ऐसी हरकत क्यों कर रहा है. फिलहाल स्थानीय पुलिस युवक को अपने पास बिठाकर जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *