Breaking
7 Mar 2026, Sat

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक बार फिर गंभीर खतरे के दायरे में आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान का एक अटैक ड्रोन कॉनकोर्स-A के बेहद करीब आकर गिरा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
गौरतलब है कि क्षेत्र में लगातार ड्रोन और मिसाइल हमलों के बावजूद दुबई एयरपोर्ट पर कुछ समय पहले ही फ्लाइट ऑपरेशन फिर शुरू किए गए थे, ताकि सामान्य स्थिति दिख सके। लेकिन ताजा घटना ने एक बार फिर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एविएशन विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार हमलों के खतरे के बीच उड़ानों का संचालन यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा जोखिम बन सकता है।
अब सवाल उठ रहा है कि जब क्षेत्र में खतरा बरकरार है तो दुबई इतनी जल्दी सामान्य स्थिति दिखाने की कोशिश क्यों कर रहा है?
यदि किसी विमान या यात्री को नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *