Breaking
20 Apr 2026, Mon

जनपद आजमगढ़ शहर के चौक स्थित दक्षिण मुखी देवी मंदिर में सुबह से महिलाओं समेत भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही है। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने माता रानी को नारियल चुनरी चढ़ाकर मन्नत मांगी और पूजा अर्चना कर रहे हैं। दक्षिण मुखी देवी का विशेष श्रृंगार किया गया, विशेष आरती की जा रही। इस प्राचीन मंदिर को झलरियों तथा फूल मालाओं से सजाया गया। मंदिर में भीड़ देखते हुए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा की व्यवस्था भी की गई।

प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेशव्यापी मिशन शक्ति 5.0 की शुरुआत की है, वहीं नवरात्र की आज शुरुआत होने से एक दिन पूर्व सभी जिलों समेत आजमगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत तमाम हेल्पलाइन नंबर की जागरूकता के साथ शहर की विभिन्न क्षेत्रों में नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए महिला पुलिस कर्मियों द्वारा बाइक व स्कूटी द्वारा रैली निकाली गई थी। आज नवरात्रि की शुरुआत को लेकर सुरक्षा की व्यवस्था भी की गई है।

आजमगढ़ जिले में चर्चित दक्षिण मुखी मंदिर में जहां श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि आज शारदीय नवरात्रि का प्रथम दिन है और इस दिन मां के शैलपुत्री रूप की पूजा होती है। आजमगढ़ जिले के मुख्य चौक पर दक्षिण मुखी देवी मंदिर करीब डेढ़ सौ वर्ष से अधिक पुराना है। मान्यता है कि यहां पर देवी जी तंत्र विद्या से प्रकट हुई थी, यह एक तांत्रिक मंदिर है। खास बात यह भी है कि दक्षिण मुखी देवी मंदिर पूरे देश में केवल यहां और एक अन्य कोलकाता में मंदिर स्थापित है। इस मंदिर का काफी महत्व है, इसलिए लोग यहां दर्शन करने आते हैं। आजमगढ़ के अलावा आसपास के जिले से भी लोग यहां माताजी का दिव्य दर्शन, पूजन करने और मन्नत मांगते हैं। लोगों की मान्यता है कि उनकी मन्नत पूरी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *