Breaking
19 Apr 2026, Sun

पाकिस्तान का एश‍िया कप में खेलना अब भी तय नहीं, आज PCB लेगा फाइनल कॉल…आधी रात में दिया ये बयान

एश‍िया कप 2025 में UAE (यूनाटेड अरब अमीरात) और पाकिस्तान के बीच बुधवार (17 स‍ितंबर) को दुबई मुकाबला होना है. वहीं पाकिस्तान टीम का इस मामले में एक और बड़ा बयान स्टैंड सामने आ रहा है. दरअसल, पाकिस्तानी टीम का इस टूर्नामेंट में खेलना तय नहीं माना जा रहा है.

क्रिकइंफो के हवाले से आई खबर के मुताब‍िक-PCB बुधवार को Asia Cup से हटने को लेकर अंतिम फैसला करेगा. PCB  आधी रात को जारी एक बयान में कहा कि पाकिस्तान के टूर्नामेंट में बने रहने को लेकर “सलाह-मशविरा जारी है”, जहां पाकिस्तान को बुधवार शाम को यूएई के खिलाफ जीतना जरूरी मुकाबला खेलना है. बयान में कहा गया है कि फैसला पाकिस्तान के हित को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा.

ध्यान रहे एशिया कप में मंगलवार शाम को यूएई के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी थी यह कदम भारत से हार के बाद “हाथ मिलाने को लेकर” हुए विवाद के चलते उठाया गया था. हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद होने वाला पाकिस्तान का ट्रेनिंग सेशन तय प्लान‍िंग के अनुसार ही रहा.

PCB ने प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों कैंस‍िल की? 
हालांकि PCB ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि टीम अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं कर रही, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी वजह ICC मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट से उनकी असंतुष्टि रही. PCB ने यह मांग की थी कि पायक्रॉफ्ट को एशिया कप के बाकी मैचों से हटा दिया जाए (पायक्रॉफ्ट अब UAE के ख‍िलाफ मैच में रेफरी नहीं होंगे).

यह विवाद भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को हुए मैच के दौरान शुरू हुआ था, जब टॉस और मैच के अंत में भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाना चाहते थे. विरोध स्वरूप पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में शामिल नहीं हुए, जबकि कोच माइक हेसन पोस्ट-गेम प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे.

PCB ने पायक्रॉफ्ट पर लगाए थे कई आरोप 
PCB का दावा है कि पायक्रॉफ्ट ने कप्तान सलमान अली आगा से कहा था कि टॉस के समय हाथ नहीं मिलाए जाएंगे, जो कि MCC के नियमों के खिलाफ है. ICC के जनरल मैनेजर वसीम खान को दी गई शिकायत में PCB ने कहा कि पायक्रॉफ्ट की यह कार्रवाई MCC के कानूनों का उल्लंघन है और क्रिकेट की भावना के भी खिलाफ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *