लखनऊ: फास्ट फूड खाना हर बच्चे को पसंद होता है. ऐसे में जब बच्चों को फ्री में पिज्जा, चाउमीन मिल रहा हो तो बिना किसी टेंशन के दबाकर खाते हैं. मगर, सोचिए अगर किसी बच्चे को चाउमीन ज्यादा खाने पर स्कूल से सस्पेंड कर दिया जाए तो क्या होगा. जी हां, सुनने में अजीब लग रहा हो, लेकिन यूपी के लखनऊ में कुछ ऐसा ही हुआ. यहां से अजब-गजब मामला सामने आया था. एक स्कूल में हुई फेयरवेल पार्टी में कुछ छात्रों ने फूड काउंटर पर एक से अधिक बार चाउमीन खा ली. इस बारे में जब प्रिंसिपल को पता चला तो उन बच्चों को 2 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया. जब मामला बढ़ा तो सफाई देते हुए बच्चों को दोबारा स्कूल ज्वॉइन करने की बात कह दी.
यह है मामला
मामला Lucknow के चिनहट इलाके में स्थित सेंट मैरी स्कूल का है. यहां क्लास 10th की फेयरवेल पार्टी के दौरान क्लास 9 के कुछ स्टूडेंट्स ने फूड काउंटर पर जाकर तीन चार बार चाउमीन खाली. इस बारे में जब स्कूल के प्रिंसिपल को पता चला तो उन्होंने तुरंत एक्शन ले लिया. स्कूल के ऑफिशियल क्लास ग्रुप पर वॉइस नोट डालते हुए 2 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया. कहा कि दो दिन बाद स्कूल आना है या नहीं आना है इसके लिए आपको ग्रुप में इन्फॉर्म किया जाएगा.
अगले दिन स्कूल पहुंचे स्टूडेंट को प्रिंसपल ने वापस किया
घटना के अगले दिन जब बच्चे रोजाना की तरह स्कूल पहुंचे तो उनका आरोप है की प्रिंसिपल ने डंडा लेकर उनको वहां से भगा दिया. इसके बाद बच्चे अपने घर पहुंचे और सारी बात अपने घर वालों को बताई. सस्पेंशन की बात का विरोध घर वालों ने भी किया. किसी भी पेरेंट्स ने इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया है.
क्या कहना है स्कूल प्रशासन का?
मामला हाइलाइट होने के बाद स्कूल प्रशासन ने बच्चों को दोबारा से स्कूल ज्वॉइन करने को कहा है. इस मामले पर स्कूल प्रशासन का कहना है कि पिछले 25 साल में ऐसी कोई गतिविधि स्कूल में नहीं हुई. यह बच्चे फूड काउंटर पर उत्पाद कर रहे थे. सस्पेंड करने की कार्रवाई disciplinary एक्शन के तहत हुई हैं.