लखनऊ, 23 सितंबर 2025: हजरतगंज के पॉश इलाके गोखले मार्ग पर अवैध निर्माण का एक और काला अध्याय सामने आया है। एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) जोन-6 के अवर अभियंता अंगद सिंह पर स्थानीय निवासियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि अंगद सिंह के संरक्षण में गोखले मार्ग पर फ्रेंड्स कॉलोनी के बगल में आवासीय प्लॉट पर खुलेआम कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण हो रहा है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से सवाल उठ रहे हैं कि क्या एलडीए के उच्च अधिकारियों का भी इसमें हाथ है?
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह निर्माण पूरी तरह अवैध है। गोखले मार्ग एक आवासीय क्षेत्र है, जहां एलडीए के मानचित्र के अनुसार केवल रिहायशी भवन ही बनने की अनुमति है। लेकिन यहां एक व्यावसायिक परिसर विकसित किया जा रहा है, जिसमें दुकानें और ऑफिस स्पेस शामिल हैं। “हमने कई बार एलडीए को शिकायत की, लेकिन सब फाइलों में दबा दिया गया।
निवासियों के अनुसार, अंगद सिंह न केवल निर्माण को संरक्षण दे रहे हैं, बल्कि इसके एवज में वसूली भी कर रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि अवर अभियंता अंगद सिंह एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार के नाम पर बिल्डरों से पैसे ऐंठ रहे हैं। “रकम की बंदरबांट नीचे से ऊपर तक हो रही है। अवैध निर्माण पर कार्रवाई ना करने के एवज़ में निर्माणकर्ताओं से लाखों रुपए वसूले जाते हैं, और बड़ा हिस्सा ऊपर चला जाता है,” एक एलडीए सूत्र ने खुलासा किया। क्या
यह मामला एलडीए की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। क्या भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हैं कि उच्च अधिकारी भी इसमें लिप्त हैं? स्थानीय लोग अब उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की योजना बना रहे हैं। इस खबर में बस इतना ही बने रहिए LNV इंडिया के साथ

