लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है। सोमवार को गोमती नगर क्षेत्र में प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने जोनल अधिकारी संगीता राघव के नेतृत्व में तीन बड़े अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया। यह कार्रवाई LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर की गई, जो शहर को अनधिकृत निर्माणों से मुक्त करने के लिए कटिबद्ध हैं।
जोनल अधिकारी संगीता राघव ने बताया कि गोमती नगर के विवेक खण्ड में हिमांशु कुमार व अन्य द्वारा 250 वर्गमीटर के भूखण्ड पर, विजयंत खण्ड में संदीप गुप्ता व अन्य द्वारा 1012 वर्गमीटर के भूखण्ड पर, और विभूति खण्ड में मो. तौफीक, मो. तौसीफ व अन्य द्वारा 990 वर्गमीटर के भूखण्ड पर बिना स्वीकृत मानचित्र के अवैध व्यावसायिक निर्माण किए जा रहे थे। प्रवर्तन टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन सभी निर्माणों को सील कर दिया।
यह कदम शहर में नियम-विरुद्ध निर्माणों पर नकेल कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। संगीता राघव की इस कार्रवाई से यह संदेश साफ है कि लखनऊ में अवैध निर्माणों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। LDA की यह मुहिम न केवल शहर की सुंदरता और नियोजित विकास को बढ़ावा देगी, बल्कि नियमों का पालन करने वाले नागरिकों के लिए भी एक मिसाल कायम करेगी।
लखनऊ विकास प्राधिकरण की इस सख्ती से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। संगीता राघव और उनकी टीम की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से शहर में नियम-कानून का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में एक नया अध्याय शुरू हुआ है, साथ ही अन्य ज़ोनल अधिकारियों को भी जोन एक की जोनल अधिकारी संगीता राघव से प्रेरणा लेनी चाहिए और अवैध निर्माणों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करनी चाहिए, आपको बता दें एलडीए जोन 6 में अभियंता अंगद सिंह के द्वारा खुलेआम अवैध निर्माणों को संरक्षण दिया जा रहा है, शिकायतों के अंबार लेवे हुए हैं , लेकिन जोन 6 की जोनल अधिकारी वंदना पाड़ेय के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है, जोनल अधिकारी वंदना पांडेय को भी चाहिए कि संगीता राघव की तरह फील्ड पर निकले और अवैध निर्माणों को चिन्हित कर अवैध निर्माणों के के ख़िलाफ़ कार्रवाई करें और भ्रष्ट अभियंता अंगद सिंह के ख़िलाफ़ भी सख्त कार्रवाई करें, जिससे यह पता चले कि वाक़ई जोन 6 में भी अवैध निर्माणों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाती है ।

