Breaking
31 Aug 2026, Mon

चलते-चलते गिर पड़े… तीस हजारी कोर्ट में दिल्ली पुलिस के ASI की हार्ट अटैक से मौत, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

नई दिल्ली: दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोमवार को तीस हजारी कोर्ट में तैनात दिल्ली पुलिस के 50 वर्षीय सहायक उपनिरीक्षक की कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने गुरुवार को इस मामले की पूरी जानकारी साझा की।

तीस हजारी कोर्ट में तैनात मृतक दारोगा की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि दारोगा सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर कोर्ट परिसर में पहुंचे। वहां पर उन्होंने अपने साथियों का अभिवादन किया। इसके बाद वह एस्केलेटर की ओर बढ़े, जहां पर वह अचानक लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़े।

डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की जताई आशंका

राजेश कुमार की यह हालात देखकर साथी पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल रूप से उन्हें पास के एक अस्पताल में ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषि कर दिया। अस्पताल के अधिकारियों ने संदेह व्यक्त किया है कि मौत का कारण हार्ट अटैक है, हालांकि इस पूर्ण रूप से पुष्टि नहीं की है।

तीस हजारी कोर्ट में थे तैनात

मामले में पुलिस ने गुरुवार को बताया कि तीस हजारी कोर्ट में तैनात राजेश कुमार सोमवार को अचानक तीस हजारी कोर्ट में अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें पास के एक अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहायक उपनिरीक्षक की तैनाती तीस हजारी कोर्ट में सुरक्षा और जांच शाखा में थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *