Breaking
10 Jun 2026, Wed

Pawan Singh Case: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं, कभी अपने काम को लेकर तो कभी निजी जिंदगी की वजह से और रविवार को भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह आज लखनऊ स्थित उनके आवास आ पहुंची तो उन्हें पुलिस का सामना करना पड़ा और लेडी पुलिस ने उन्हें थाने चलने को कहा।

ज्योति सिंह ने इस पूरे मामले का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और बताया कि उन्हें किस तरह से परेशान किया जा रहा है। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने पति से मिलने की इच्छा जाहिर की थी।

पवन से मिलना चाहती थीं ज्योति

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, “प्रिय पतिदेव श्री पवन सिंह, मैं कल आपसे और आपके परिवार से मिलने लखनऊ स्थित आपके आवास पर आ रही हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप मुझसे अवश्य मिलेंगे।” लेकिन रविवार को जब वह पति से मिलने पहुंचीं, तो पवन सिंह ने पुलिस को बुला लिया और वहां हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।

वीडियो में क्या बोलीं ज्योति सिंह..?

ज्योति सिंह ने वीडियो में कहा, “देखिए आप लोग ये लोग कैसे मेरे साथ कर रहे हैं। मैं यहां आई हूं और मुझे यहां से निकाला जा रहा है। आप लोगों के कहने पर ही मैं यहां आई थी। अब बताईए मैं क्या करूं?” इसके साथ ही उन्होंने पुलिस से पूछा कि किस केस पर उन्हें ले जाया जा रहा है। लेडी पुलिस ने जवाब में कहा कि कुछ नहीं, बस आपको वहां बुलाया गया है।

ज्योति से तलाक लेना चाहते हैं पवन

सनद रहे कि पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का रिश्ता पिछले कई सालों से ठीक नहीं चल रहा है और पवन सिंह तलाक लेना चाहते हैं। कोर्ट में मामले की सुनवाई भी जारी है। हालांकि, बीच-बीच में रिश्तों में सुधार की कोशिश हुई थी, लेकिन लखनऊ की हालिया घटना ने एक बार फिर से मामला बिगाड़ दिया। अब यह देखना होगा कि आगे क्या होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *