Breaking
20 Apr 2026, Mon

लखनऊ। लाटूश रोड पर बुधवार दोपहर ट्रैफिक दरोगा शावक सिंह ड्यूटी पर तैनात थे।

तभी उनके पास ही एक युवक अचानक बेहोश हो कर गिर पड़ा। यह देख बिना समय गवाएं शावक सिंह ने आनन-फानन उन्हें सीपीआर देना शुरू कर दिया।

कुछ देर बाद ही युवक को होश आया तो उसने बताया कि उसके सीने में तेज दर्द हुआ था। उसके बाद वह बेहोश हो गया और उसे कुछ भी याद नहीं। होश में आने पर उसने शावक सिंह का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *