Breaking
31 Aug 2026, Mon

अखिलेश के भाई आर्यन की शादी में राजनीतिक सितारों का जमावड़ा, अफजाल-अब्बास अंसारी सहित यूपी के ये मंत्री पहुंचे

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव के विवाह कार्यक्रम ने मंगलवार को सैफई को राजनीतिक रंग में रंग दिया।

महोत्सव पंडाल में आयोजित जयमाला समारोह में प्रदेश और देश की राजनीति के दिग्गजों की मौजूदगी ने माहौल को वीआइपी केंद्र में बदल दिया। मंच के सामने विशेष वीआईपी सोफे लगाए गए थे, जिन पर विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों के दिग्गज नेता एक साथ बैठे दिखाई दिए।

समारोह में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ प्रो. रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री बलराम सिंह यादव, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय और विधान परिषद में नेता लाल बिहारी यादव, राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन, सांसद देवेश शाक्य, सांसद आनंद भदौरिया, सांसद राजीव राय, सांसद जितेंद्र दोहरे सहित 37 से अधिक सांसदों की मौजूदगी रही।

G6mmLzDbwAAG2h8

एमएलसी गुड्डू जमाली, एमएलसी मुकुल यादव, विधायक पवन पांडेय, पूर्व विधायक राजू यादव, युवजन सभा प्रदेश सचिव कुलदीप भाटी नोएडा और कई जिलों के पदाधिकारी समारोह में शामिल हुए। केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल और प्रदेश सरकार के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह पंडाल पहुंचे।

विवाह समारोह की सबसे बड़ी चर्चा पूर्वांचल से आए सांसद अफजाल अंसारी, मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी और पूर्व सांसद डीपी यादव आकर्षण का केंद्र बने रहे। इन तीनों को देखने और सेल्फी लेने के लिए लोगों की होड़ लगी रही। भीड़ लगातार उनकी तरफ खिंचती रही और पंडाल में उत्सुकता का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *