Breaking
19 Apr 2026, Sun
उत्तर प्रदेश में दशहरे से पहले मौसम ने यूटर्न लिया है. मंगलवार को नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज, वाराणसी समेत कई जिलों में बारिश के साथ बादलों के गड़गड़ाहट से आवाज सुनाई दी. 1 अक्टूबर को भी यूपी में मौसम का बदला-बदला रूख दिखाई देगा. बुधवार को कई जिलों में काले बादल छाएं रहेंगे और बिजली गिरने को लेकर भी आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है.

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, आज बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, श्रावस्ती, गोरखपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली, इटावा, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर समेत कई जिलों में बादलों के गरज चमक की आवाज सुनाई देगी.

इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिर सकती है. इन जिलों में आज मध्यम से हल्की बारिश की भी संभावना है. वहीं कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. लखनऊ-वाराणसी में बारिश की संभावना राजधानी लखनऊ में भी मौसम आज खुशनुमा होगा. बादलों के परेड के बीच यहां बारिश की संभावना है. बारिश से लखनऊ वालों को गर्मी से राहत मिलेगी. बुधवार को यहां तेज झोकेदार हवाएं भी चल सकती है. आज यहां अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा. गुरुवार को इसमें 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक कि कमी आ सकती है.
वहीं वाराणसी में भी आज बादल बरस सकतें है. हालांकि यहां तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा जाएगा. नोएडा-गाजियाबाद में मौसम खुशनुमा बात नोएडा की करें तो वहां भी आज आसमान में बादल छाएं रहेंगे. इस दौरान मध्यम से हल्की बारिश की भी संभावना है. नोएडा में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा. जिसमें 2 दिन बाद थोड़ी और कमी आएगी. इसके अलावा गाजियाबाद में भी आज लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर में भी मौसम खुशनुमा रहेगा. बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनो ही संभाग से 24 से 36 घण्टे तक मध्यम बारिश की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *