Breaking
19 Apr 2026, Sun

लखनऊ, 18 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस तबादले में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को डीजीपी कार्यालय से अटैच किया गया है।

प्रमुख तबादले:
• हेमराज मीणा और संतोष मिश्रा को डीजीपी कार्यालय से अटैच किया गया।
• जयप्रकाश सिंह को उन्नाव का नया एसपी नियुक्त किया गया।
• संजीव सुमन को देवरिया का एसपी बनाया गया।
• विक्रांत वीर को डीजीपी कार्यालय से अटैच किया गया।
• नीरज कुमार जादौन अब अलीगढ़ के नए एसएसपी होंगे।
• अशोक कुमार मीणा को हरदोई का एसपी नियुक्त किया गया।
• अभिषेक वर्मा (हापुड़ कांड से चर्चित) को सोनभद्र का एसपी बनाया गया।
• दीपक भूकर को प्रतापगढ़ का नया एसपी नियुक्त किया गया।
• डॉ. अनिल कुमार द्वितीय को आजमगढ़ का एसएसपी बनाया गया।
• केशव कुमार को कुशीनगर का एसपी नियुक्त किया गया।
• अभिजीत शंकर को अंबेडकरनगर का एसपी बनाया गया।
• अभिषेक भारती को औरैया का एसपी नियुक्त किया गया।
• मनीष शांडिल्य को प्रयागराज में डीसीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
• अनिल झा को रेलवे आगरा का एसपी बनाया गया।
• सर्वेश मिश्रा को सेनानायक चौथी वाहिनी, प्रयागराज नियुक्त किया गया।

यूपी पुलिस में बड़े बदलाव:
इस तबादले के साथ यूपी पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल देखने को मिला है। कई जिलों में नए पुलिस कप्तानों की नियुक्ति से प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद की जा रही है। सरकार का यह कदम प्रदेश में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *